महेश सापेला बने मेघ सेना पाली के जिला अध्यक्ष
राजस्थान: मेघ सेना राजस्थान प्रदेश इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डीके मेघवाल के द्वारा राजोला खुर्द मारवाड़ जंक्शन निवासी महेश सापेला को पाली जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए की गई है।
नियुक्ति के बाद समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि महेश सापेला के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी। महेश सापेला ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। केशाराम पूर्व प्रधानाचार्य, प्रदेश सचिव, पाली जिले प्रभारी मेघ सेना, राकेश लीलावत, सुरेन्द्र मागेशकर, नरेन्द्र सिंह बालेचा, सुरेन्द्र पंवार, भुण्डाराम बलुपूरा, पारस ब्रिगेडियर मुंबई, मोहन सापेला सहित अन्य ने आभार व्यक्त किया।