logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ में अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी का झांसा देकर ठगी के तीन गिरफ्तार

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य राहुल कुमार, राकेश यादव और प्रदीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में की गई। 20 मई 2026 को इस संबंध में थाना रानी की सराय पर लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

गुरुवार 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम दिलौरी खेल मैदान के पास पहुंची और सुबह लगभग 10:10 बजे तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों से धनराशि वसूलते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार पुत्र रामदुलार, राकेश यादव पुत्र रवि प्रकाश यादव और प्रदीप यादव पुत्र स्व0 सूर्य प्रकाश यादव शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय भेजा जाएगा।

9
1206 views

Comment