आजमगढ़ में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र में अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के नेतृत्व में थाना रानी की सराय पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी 22 मई 2026 को दिलौरी खेल मैदान के पास सूचना के आधार पर की गई।
अभियुक्तों में राहुल कुमार पुत्र रामदुलार, राकेश यादव पुत्र रवि प्रकाश यादव और प्रदीप यादव पुत्र स्व0 सूर्य प्रकाश यादव शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया और न्यायालय में सफाई देने की बात कही। इन पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार टीम में व0उ0नि0 सुशील कुमार, हे0का0 धनन्जय राय और हे0का0 दिनेश यादव शामिल थे।