logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल में आदिवासी युवा पर पुलिस की बर्बरता निंदनीय

भोपाल में आदिवासी युवा पर पुलिस की बर्बरता निंदनीय
भोपाल पुलिस डायल 112 के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आदिवासी युवा भाई मुकेश कनाश के साथ की गई बर्बर मारपीट बेहद शर्मनाक और अमानवीय है।

जानकारी अनुसार, मुकेश कनाश अपने परिवार एवं बारातियों के साथ रेटी सीहोर से भोपाल वापस लौट रहे थे। रात लगभग 3 बजे, डी मार्ट कोलार के पास बिना किसी ठोस कारण के डायल 112 की पुलिस गाड़ी द्वारा उनकी गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोग मौजूद थे, इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने मुकेश को लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक सामान्य नागरिक, जो अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहा था, उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों किया गया?
क्या जनता की सुरक्षा और सेवा के नाम पर अब निर्दोष युवाओं को रास्ते में रोककर पीटा जाएगा?

यदि पुलिस ही कानून हाथ में लेकर तानाशाही करेगी, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे?
वर्दी कानून की रक्षा के लिए होती है, भय और अत्याचार फैलाने के लिए नहीं।

हम भोपाल पुलिस कमिश्नर महोदय से मांग करते हैं कि इस घटना में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए।

जयस इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। आदिवासी समाज पर अत्याचार और कुछ लोगों की वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

✊ न्याय मिलना चाहिए, अन्यथा आंदोलन होगा।

एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस)

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Pawan Dawar Jays MP Babulal Baghel Jcs Jeevan Thakur Lakhan Bamniya Kukshi Rohit Rana Madhya Pradesh Police Bhopal Police PRO Bhopal Bhopal Commissioner

#JusticeForMukeshKanash #StopPoliceBrutality #AdivasiLivesMatter #JAYS #BhopalPolice

55
1048 views

Comment