1 महीना पहले चोरी हुआ मोबाइल पुलिस ने ढूंढकर मालिक को सौंपा
सपोटरा
ग्राम पहाड़पुरा निवासी अमरतलाल मीणा का मोबाइल दिनांक 31 मार्च 2026 को चोरी हो गया था। घटना के बाद अमरतलाल मीणा ने सपोटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। करीब 1 महीना 22 दिन तक चली जांच के बाद सपोटरा पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर लिया।
पुलिस ने तकनीकी सहायता और जांच के आधार पर चोरी हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला। दिनांक 22 मई 2026 को सपोटरा पुलिस द्वारा मोबाइल के मालिक अमरतलाल मीणा निवासी पहाड़पुरा को विधिवत सुपुर्द किया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर अमरतलाल मीणा ने सपोटरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान थाना स्टाफ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।