logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RUB निर्माण के कारण यातायात रहेगा डायवर्ट: झालावाड़-कोटा मार्ग 14 से 15 मई तक रहेगा प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

झालावाड़ से कोटा जाने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन 14 मई को सुबह 7 बजे से 15 मई को सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसका कारण कोटा-नागदा रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य है।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि कंवलपुरा-दरा रेलवे स्टेशनों के बीच आर्क ब्रिज संख्या 148 के पास किलोमीटर 865/33-35 पर रेलवे द्वारा रोड अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान आरएस गर्डरों की स्थापना और हटाने की प्रक्रिया के चलते सुरक्षा और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए यह अस्थायी डायवर्जन किया गया है। इस अवधि में झालावाड़ जिले से कोटा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के यात्री और मालवाहक वाहन वैकल्पिक मार्गों से संचालित किए जाएंगे।



इन मार्गों से किया जाएगा यातायात डायवर्ट
जिला कलेक्टर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झालावाड़ द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों के अनुसार विभिन्न स्थानों से कोटा जाने वाले वाहनों को विभिन्न मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। अर्निया तिराहा थाना अकलेरा से जाने वाले मालवाहक वाहनों को सारोला, खानपुर एवं बपावर मार्ग से तथा यात्री वाहनों को तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर मार्ग से भेजा जाएगा।

तीनधार चौराहा थाना असनावर से कोटा जाने वाले यात्री एवं मालवाहक वाहनों को तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर होकर डायवर्ट किया जाएगा। माधोपुर चौराहा थाना झालरापाटन से कोटा जाने वाले वाहनों को तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर मार्ग से भेजा जाएगा।

सिधानिया टोल प्लाजा के समीप फोरलेन मार्ग से कोटा जाने वाले यात्री एवं मालवाहक वाहनों को तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर होकर डायवर्ट किया जाएगा। खण्डिया चौराहा थाना कोतवाली झालावाड़ से कोटा जाने वाले सभी वाहनों को तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर मार्ग से भेजा जाएगा।


पीपलिया तिराहा थाना भवानीमण्डी से कोटा जाने वाले वाहनों को झालरापाटन, तीनधार, मण्डावर, खानपुर एवं बपावर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। मामा-भांजा चौराहा थाना कोतवाली झालावाड़ से कोटा जाने वाले यात्री एवं मालवाहक वाहनों को मण्डावर, खानपुर एवं बपावर होकर भेजा जाएगा।
खानपुर चौराहा थाना खानपुर से कोटा जाने वाले वाहनों को बपावर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। बपावर चौराहा थाना खानपुर से कोटा जाने वाले वाहनों को खानपुर एवं बपावर मार्ग से संचालित किया जाएगा।

आमजन से सहयोग एवं सावधानी बरतने की अपील
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों की पालना करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे रेलवे एवं सड़क निर्माण कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
Aima media jhalawar

4
9 views

Comment