logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेवर ब्लॉक में प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज मंदिर का आस्था केंद्र

बेवर ब्लॉक: खेतों के बीच स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज का मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर लगभग पचास वर्षों पुराना है और वर्षों से भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि ब्रह्मदेव महाराज की महिमा इतनी अद्भुत है कि तेज आंधी और खराब मौसम में भी मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यहां तीनों भाई स्वरूप में ब्रह्मदेव महाराज विराजमान हैं, जिनकी विशेष मान्यता है। मंदिर का शांत और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है और विशेष अवसरों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।

0
0 views

Comment