ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई महिला ने बताई पूरी कहानी, बोली मैं बात कर रही थी तभी भीड़ पीटने लगी...
ऋषिकेश में हरियाणवियों की पिटाई-महिला ने बताई पूरी कहानी,
महिला ने बताया- मैं बात कर रही थी, तभी भीड़ पीटने लगी; युवक बोले-HR नंबर देख टारगेट किया लोगो ने,बच्ची से नही की थी छेड़खानी,लोगो ने हरियाणा नम्बर गाड़ी देखकर पीटा,,, कई धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज.
हरियाणा के सोनीपत और पानीपत का एक परिवार ऋषिकेश घूमने आया था। खारास्रोत क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने और रास्ता देने के मामूली विवाद को लेकर स्थानीय कुछ युवकों और ऑटो चालकों के साथ उनकी बहस हो गई।
शुरुआत में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'बच्ची से छेड़खानी' का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पीड़ित परिवार और महिला ने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं थी। सिर्फ हरियाणा (HR) नंबर की गाड़ी देखकर भीड़ ने उन्हें टारगेट किया और बेरहमी से पूरे परिवार को पीटा, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय हमलावरों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।