logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेरी-बहादुरगढ़ रोड पर बड़ा सड़क हादसा

बहादुरगढ़ के बेरी रोड स्थित रूहील स्मार्ट सिटी-1 के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और ढाई वर्षीय मासूम घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता शिवानी पत्नी तरूण निवासी सेक्टर-7 बहादुरगढ़ ने बताया कि 19 मई रात करीब 8:45 बजे वह अपने भाई दिनेश पुत्र सुरेश निवासी डाबौदा कलां के साथ दिवान अस्पताल जा रही थी। दिनेश बाइक नंबर HR13W-7316 चला रहा था, जबकि शिवानी की गोद में उसका ढाई वर्षीय बेटा नौवंश भी था।
आरोप है कि रूहील स्मार्ट सिटी-1 के सामने खड़ी कार नंबर HR13Y2538 के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक तेज रफ्तार में कार मोड़ दी, जिससे बाइक को जोरदार टक्कर लगी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि चालक ने भागते समय कार बैक कर दोबारा टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
घायलों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचाया गया। दिनेश की हालत गंभीर होने पर उसे PGIMS रोहतक रेफर किया गया, बाद में OSCAR अस्पताल रोहतक में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1
0 views

Comment