logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेल मंत्री गौरव गौतम के भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत...

खेल मंत्री गौरव गौतम के भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत...
हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का छात्र था निशांत
हरियाणा के सोनीपत की राई स्थित हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निशांत गौतम निवासी पलवल के रूप में हुई है। निशांत यूनिवर्सिटी में क्रिकेट के पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर का छात्र था ।
निशांत गौतम, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम का ममेरा भाई था। खेल मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा के अनुसार, निशांत दिल्ली में रहता था, जबकि उसके मामा पलवल के गांव चिरावटा के निवासी हैं। गौरव गौतम भी इसी गांव से संबंध रखते हैं।
हालांकि परिवार की ओर से इसे सीधा पारिवारिक रिश्ता नहीं बताया गया है। घटना के बाद गांव और यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है।
गुरुवार रात करीब 8:30 बजे निशांत स्विमिंग पूल में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन तक देर से पहुंची, जिसके चलते समय पर रेस्क्यू नहीं हो सका। बाद में यूनिवर्सिटी स्टाफ और छात्रों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी का स्विमिंग पूल मंगलवार से ही दोबारा शुरू किया गया था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच का विषय यह भी है कि हादसे के समय पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, पूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

1
77 views

Comment