logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेलीबाग में बिजली संकट से जनता परेशान

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News

संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)



लखनऊ: तेलीबाग क्षेत्र के डूडा कालोनी, राजीव नगर और घुसियाना इलाके में पिछले 3 दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली लंबे समय तक गायब रहती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। घरों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।

जनता की मांग: "बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुचारु किया जाए और क्षेत्रवासियों को राहत दी जाए।"

18
1645 views

Comment