गाँव चलो अभियान के तहत बसपा ने मरोड़ा में की बूथ और सेक्टर समीक्षा बैठक
उरई/जालौन बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत उरई विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर खारुसा के ग्राम मरोड़ा स्थित बूथ संख्या 210/211 पर बूथ एवं सेक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मा. डॉ. बृजेश जाटव उपस्थित रहे उनके साथ जिला पंचायत सदस्य मा. मनोज यज्ञिक इमलिया, जिला महासचिव मा. उदयवीर सिंह दोहरी, जिला सचिव मा. भगवती चरण पांचाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य मा. आनंद परिहार, विधानसभा प्रभारी मा. उदय चौधरी प्रधान, विधानसभा सचिव मा. आदेश कुमार भांति, बसपा कार्यकर्ता मा. सौरभ चौधरी तथा सेक्टर अध्यक्ष खारुसा मा. वीर सिंह दाऊ मौजूद रहे
इस दौरान गांव के सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या9 में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया