logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंगदारी और फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया भागलपुर। नंदी थाना क्षेत्र में रंगदारी और फायरिंग के एक मामले में पुलिस ने का

रंगदारी और फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भागलपुर। नंदी थाना क्षेत्र में रंगदारी और फायरिंग के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को वादी कल्याण कुमार ने नंदी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पुस्तैनी जमीन की मापी के दौरान कुंजो कुंवर और सौरभ कुमार ने हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपितों द्वारा फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में नंदी थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में 16 मई 2026 को नामजद आरोपी कुंजो कुंवर, पिता–हिसावी कुंवर, निवासी जयारामपुर थाना–झंडापुर, जिला–भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#inquilabindia #Naugachia #BreakingNews #bhagalpur

0
0 views

Comment