logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फर्जी बैंक स्टेटमेंट और ब्लैकमेलिंग का मामला, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

रायवाला। क्षेत्र के निवासी अमित धस्माना ने रायवाला थाना में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए कुछ व्यक्तियों पर फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, जालसाजी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों संजय खनक्रियाल,हरीश भण्डारी,दीपांशु नौटियाल ,जोशी ने एक एनजीओ को करोड़ों रुपये की डोनेशन दिलाने का झांसा देकर अवैध तरीके से डिमांड ड्राफ्ट जारी कराने का दबाव बनाया।

पीड़ित अमित धस्माना के अनुसार, आरोपियों ने खुद को एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए उनकी संस्था से संपर्क किया और करीब 60 करोड़ रुपये की डोनेशन दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उन्होंने संस्था पर 25 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जारी कराने का दबाव बनाया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने बैंक जाकर एक कथित फर्जी बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत किया, जिसमें खाते में गलत बैलेंस दिखाया गया। बाद में वही लोग इस फर्जी दस्तावेज को अमित धस्माना द्वारा जारी बताया जाने लगे।

इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि आरोपी बिना अनुमति बैंक पहुंचकर संस्था “देव भूमि जन जागृति (युवा प्रशिक्षण) ट्रस्ट” के खाते की जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे। बैंक अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया और तुरंत इसकी सूचना संबंधित पक्ष को दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अब उन्हें कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है तथा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया जा रहा है। व घर पर आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं l

अमित धस्माना ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस पूरी घटना में मुख्य आरोपी संजय खाकरियाल,हरीश भण्डारी,दीपांशु नौटियाल व जोशी है जोकि ख़ुद को सहारनपुर व दिल्ली के रहने वाले बता रहे हैं

1
36 views

Comment