logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ नवगछिया विवाहिता की जहर देकर व गला दबा कर हत्या का आरोप परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत

🔴ब्रेकिंग न्यूज़ नवगछिया 👉 विवाहिता की जहर देकर व गला दबा कर हत्या का आरोप🔴

🌀परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

👉 नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र का मामला छोटी अठगामा में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर में जहर खिलाकर व गला दबा कर हत्या कर देने का आरोप प्रकाश में आया है. जानकारी पर खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार, एसआई सौरभ कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

👉मृतका की पहचान इसी गांव के आशीष शर्मा की पत्नी ज्योति कुमारी (22) के रूप में हुई. मां सुनीता देवी, भाभी निकेता कुमारी समेत मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि ज्योति का पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज के लिए

🌀एक दिन पहले ननद और ननदोई को समझा कर घर गयी थी भाभी

👉ज्योति की भाभी निकेता कुमारी ने बताया कि बुधवार को आशीष ने मुझे सूचना दी कि आपकी ननद जहरीला दवा खा ली. गुरुवार को जब वहां पहुंची, तो पता चला कि आशीष ने ही मेरे ननद को जहरीली दवा खिलायी है. आशीष हमेशा बाइक और सोने की अंगूठी की मांग करता था. वह मेरी ननद को उसके चरित्र पर झूठा लांछन लगा कर हमेशा प्रताड़ित करता था.

👉उसे कई माह से प्रताड़ित कर रहे थे. सास सरिता देवी का कहना है कि ज्योति मोबाइल पर किसी से बात करती थी और रील्स बनाती थी. पति ज्योति को अक्सर डांट-डपट व मारपीट करता था. आक्रोश में आकर उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली. पिता बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की के विजय शर्मा ने पति आशीष शर्मा, ससुर सुशील शर्मा, सास सरिता देवी समेत ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों पर दहेज हत्या का आवेदन दिया है.

👉आवेदन में कहा कि मैं बीते वर्ष 29 नवंबर को बेटी ज्योति कुमारी का आशीष शर्मा से धूमधाम से विवाह कराया था. दामाद को उपहार स्वरूप ढाई लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान दिया था.

🌀शादी के कुछ माह बाद दामाद

👉बाइक और सोने की अंगूठी की मांग करने लगा. नहीं देने पर वह मेरी बेटी से मारपीट करता था. शादी के छह माह बाद ही मेरी बेटी को जहर खिला और गला दबाकर हत्या कर दी. ससुराल वाले पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही शव को नीचे उतार दिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

5
134 views

Comment