logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया मोड़ के पास हुए मोमो दुकानदार सौरभ कुमार गोलीकांड का महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अ

नवगछिया पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया मोड़ के पास हुए मोमो दुकानदार सौरभ कुमार गोलीकांड का महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीती 12 मई 2026 को बाइक सवार अपराधियों ने सौरभ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जगतपुर (परबत्ता) निवासी सिंदु कुमार और जागो उर्फ सुधांशु कुमार को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका अमर कुमार नामक व्यक्ति से बकाया पैसे को लेकर विवाद चल रहा था और जब वे उसके घर गाली-गलौज करने पहुँचे, तो वहाँ मौजूद सौरभ कुमार द्वारा अमर के बारे में जानकारी न होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सिंदु कुमार ने सौरभ को गोली मार दी; पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#NaugachiaPolice #ParbattaThana #CrimeUpdate #ShootingCaseSolved #BhagalpurNews #BiharPolice #ActionAgainstCrime #LawAndOrder #BreakingNewsBihar #TVAngpradesh

0
67 views

Comment