logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर, संवाददाता। एक गांव की किशोरी को डरा धमकाकर लंबे समय तक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। काही एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अक्सर दुकान पर बैठती थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह काफी समय से किशोरी का पीछा करता था और बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि डराने-धमकाने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी भनक लगने पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो, दुष्कर्म और ब्लैक मेलिंग के मामले में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

23
823 views

Comment