भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति सुधार हेतु निवेदन
सेवा में, अधिशासी अभियंता (बिजली विभाग) : हमारे क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को दिन और रात दोनों समय भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात को बिजली कटौती से नींद प्रभावित हो रही है, क्योंकि बिना पंखा या कूलर के रहना मुश्किल हो जाता है। इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इसलिए निवेदन किया गया है कि रात के समय बिजली आपूर्ति नियमित की जाए और गर्मी शुरू होने से पहले सभी बिजली उपकरण जैसे ट्रांसफार्मर और तारों की जांच एवं मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए ताकि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान हो सके।