कटरा/शाहजहांपुर: अल नीनो को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में!!
कटरा/शाहजहांपुर: वैज्ञानिकों ने मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी है और प्रशांत महासागर में सुपर अल नीनो बनने की संभावना जताई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अल नीनो का प्रभाव वायुमंडलीय बदलावों और हवाओं की गति पर निर्भर करेगा। उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर तेजी से गर्म हो रहा है, जो बड़ी जलवायु घटना की ओर संकेत करता है। हालांकि हवाओं की कमजोरी इसके विकास को धीमा या तेज कर सकती है।
कटरा और शाहजहांपुर के जिला प्रशासन ने अल नीनो की संभावनाओं के मद्देनजर पूरी तैयारी कर रखी है। प्रशासन ने जनता से गाइडलाइन का पालन करने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है। बावजूद इसके, 90 प्रतिशत जनता अपने निजी असुविधाओं और संशयों के बीच असमंजस में है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि अल नीनो की जटिल क्रियाओं का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने जुलाई तक इसके बनने की 80 प्रतिशत संभावना जताई है।