logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

मिर्जापुर (पड़री /पहाड़ी ) :- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय के प्रथम आगमन पर पूर्वांचल कार्यालय दुबेपुर नहर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र पार्टी के नारों से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। स्वागत समारोह में मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में किसान प्रकोष्ठ संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं एवं गरीबों के हितों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं जोश का माहौल बना रहा।

41
1336 views

Comment