logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीतामढ़ी पुलिस के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना परिसरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार महिला संबंधित मामलों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
जिलांतर्गत सभी थानों में कार्यरत महिला हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना जा रहा है। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़खानी, साइबर उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद एवं अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात रख सकें।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। मामलों की निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर संबंधित पक्षों की काउंसिलिंग कर आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं के प्रति अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे हर शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
सीतामढ़ी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना, हिंसा अथवा अपराध की घटना होती है, तो वे नजदीकी थाना स्थित महिला हेल्प डेस्क अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

0
0 views

Comment