logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौर को मिली दिल्ली-जयपुर की सौगात, अब हैदराबाद के लिए भी जल्द चलेगी सीधी ट्रेन: अश्विनी वैष्णव

बेंगलुरू/जालौर(दलपतसिंह भायल (राजस्थान के जालौर जिले के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधर ने जालौर रेलवे स्टेशन से नई भुज-दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस रेल सेवा का भव्य उद्घाटन किया। आजादी के बाद पहली बार जालौर सीधे देश की राजधानी दिल्ली और राजस्थान की राजधानी जयपुर से रेल मार्ग द्वारा जुड़ गया है।
समारोह के दौरान रेल मंत्री ने दक्षिण भारत में रहने वाले जालौर और बाड़मेर के प्रवासी भाइयों को एक और बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। सांसद लुम्बा राम चौधरी द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया कि हैदराबाद से जालौर-बाड़मेर के लिए जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग इस रूट को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है, जिससे हजारों प्रवासी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेल मंत्री के इस आश्वासन के बाद समारोह में मौजूद प्रवासी समाज और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्तमान में हैदराबाद से जालौर और बाड़मेर आने वाले यात्रियों को कई स्थानों पर ट्रेन बदलनी पड़ती है या लंबी बस यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं। नई सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
आज शुरू हुई भुज-दिल्ली एक्सप्रेस (19403/04) भीलड़ी, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, समदड़ी, लूनी और पाली मारवाड़ होते हुए जयपुर और दिल्ली पहुंचेगी। यह पूरी तरह रात्रिकालीन सेवा होगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और व्यापार, पर्यटन तथा रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

251
11793 views

Comment