logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनोज महतो बने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

चांडिल: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा नेता मनोज कुमार महतो को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

मनोज कुमार महतो भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा सरायकेला-खरसावां के निवर्तमान जिला मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

चांडिल प्रखंड के खूंचीडीह निवासी मनोज कुमार महतो ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी और सांसद द्वारा उन पर जताए गए विश्वास को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तर पर भी सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे आम लोगों के कार्यों का निष्पादन और अधिक सुगमता से हो सकेगा तथा जनता को प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों से जुड़े कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

0
0 views

Comment