लखनऊ राजाजीपुरम जलालपुर रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य रुका
लखनऊ: राजाजीपुरम जलालपुर रेलवे फाटक पर रेलवे ने जनवरी-फरवरी में रेल पटरियों की मरम्मत कार्य शुरू किया था। कुछ दिनों तक काम चलता रहा, लेकिन मार्च के आसपास यह कार्य बंद हो गया और तब से काम फिर से शुरू नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे अंडरपास की स्थिति भी खराब है, जिससे रोजाना हजारों लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर शिकायत की और सभासद के साथ धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।