logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पालाचौरई गुढी के श्रद्धालु पहुंचे बाबा केदारनाथ धाम, कठिन पैदल यात्रा कर किए दर्शन

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड की पावन यात्रा पर निकले पालाचौरई गुढी निवासी भोलाराम सोनारे, पवन कहार, अनिल भम्मरकर एवं पीयूष रावल ने ऋषिकेश एवं हरिद्वार में मां गंगा के पवित्र स्नान के पश्चात पवित्र Kedarnath Temple पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक लगभग 16 से 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय कर बाबा के दरबार पहुंचे। पहाड़ों के बीच बने रास्तों, बर्फीली हवाओं एवं “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ पूरी यात्रा भक्तिमय माहौल में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ऋषिकेश, हरिद्वार एवं उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद सभी ने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

25
1621 views

Comment