Breking news...
बिलासपुर के व्यस्त इलाके नेहरू चौक के पास स्थित राजेश्वर राव कोन्हेर गार्डन इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां खुलेआम महिलाओं और युवतियों द्वारा ग्राहकों की तलाश किए जाने के मामले ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पत्रिका टीम ने निरीक्षण में पाया गया कि गार्डन के आसपास कई युवतियां चेहरा ढंककर खड़ी थीं या ऑटो में बैठकर आने-जाने वालों पर नजर रख रही थीं। जैसे ही वाहन रुकता, वे सीधे संपर्क कर ‘सर्विस’ की पेशकश करती नजर आईं। बातचीत में प्रति घंटे 1500 से 2000 रुपए तक की डील तय होने की बात सामने आई।
रेट कार्ड के आधार पर कारोबार
जानकारी के मुताबिक, यहां पूरा नेटवर्क तय रेट पर काम करता है। उम्र के आधार पर कीमत तय की जाती है, जिसमें 18 से 30 वर्ष तक की युवतियों के लिए अधिक राशि मांगी जाती है। ग्राहक की अतिरिक्त मांग पर अलग से शुल्क लिया जाता है और मोलभाव की भी गुंजाइश रहती है।