बिजनौर में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
अतिआवश्यक होने पर प्रातः 7 से 10 खुल सकते है 9 से 12 तक
बिजनौर में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 23 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी।
वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय यदि किसी विशेष परिस्थिति में संचालित किए जाते हैं, तो उनका समय केवल सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों और अधिकारियों को आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को लेकर कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियों के आदेश जारी किए जा रहे हैं।