logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके को US में ही मारने की धमकी, स्क्रीनशॉट शेयर किया

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) का दावा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने एक वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें धमकी देने वाले ने कहा है कि वह अगर अपनी पार्टी का सोशल मीडिया अकाउंट बंद नहीं करेंगे तो उन्हें अमेरिका में भी मरवा दिया जाएगा.



मेसेज भेजने वाले ने अकाउंट बंद करने के बदले उन्हें पैसे देने की भी बात कही. उसने धमकाते हुए लिखा कि या तो अभिजीत अकाउंट बंद करें या बीजेपी में आ जाएं. दिपके का दावा है कि एक दूसरे नंबर से आई धमकी में कहा गया है कि उनका घर ढूंढने में देर नहीं लगेगी.



अभिजीत दिपके को धमकी दो नंबरों से मिली है. 22 मई शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों नंबरों से आए मेसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए. पहले वाले में लिखा था,



सुन, पैसा मिलेगा तुझे. ये अकाउंट बंद कर दे. वर्ना बीजेपी में आ. वर्ना अमेरिका में भी मरवा देंगे तुझे.



एक दूसरे नंबर से आई धमकी में कहा गया,



अभी तो नंबर मिला है. तेरा घर मिलने में देर नहीं है.

अभिजीत को ये धमकियां नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सिग्नेचर कैंपेन चलाने के बाद मिली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें अब तक 2 लाख 79 हजार से ज्यादा लोगों ने सिग्नेचर कर दिया है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सोशल मीडिया पर बनी एक व्यंग्यात्मक पार्टी है, जिसे सीजेआई सूर्यकांत के एक बयान के विरोध में बनाया गया है. यहां पार्टी को अप्रत्याशित रूप से दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स मिले. इसके बाद देश-दुनिया में इसकी चर्चा तेज हो गई. बनने के हफ्ते भर के भीतर पार्टी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया.



दिपके को ये पार्टी बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों के तमाम दिग्गज नेताओं से भी सपोर्ट मिला. अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद और प्रशांत भूषण जैसी मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया.

11
1064 views

Comment