logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार राज्य में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नए निर्देश

बिहार राज्य: शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अगले पांच वर्षों में कुल एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। नियुक्ति विज्ञापन हर वर्ष जुलाई में जारी किए जाएंगे।

शिक्षकों के स्थानान्तरण को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए नई नीति बनाई जाएगी, जिसके तहत महिला शिक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह जिले के अपने प्रखंड के गृह पंचायत के बगल के पंचायत में और पुरुष शिक्षकों का स्थानांतरण उनके गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से की जाएगी, जिससे पोशाक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और महिला स्वावलंबन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

0
105 views

Comment