बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और आईसेक्ट इंडिया के बीच एमओयू, कौशल विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
झाँसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और आईसेक्ट इंडिया के बीच शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र कुमार और आईसेक्ट इंडिया की ओर से जोनल हेड लियाकत खोखर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डे, रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र कुमार, प्रो. मुन्ना तिवारी सहित आईसेक्ट इंडिया के रीजनल मैनेजर विकास श्रीवास्तव, संदीप साहू, श्रद्धा सिंह और समीर खान उपस्थित रहे।
इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कौशल आधारित शिक्षण कार्यक्रम, अल्पकालीन प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सहायता तथा CSR गतिविधियों को बढ़ावा देना है। साथ ही स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के अनुरूप संयुक्त कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विकास श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए दोनों संस्थाओं के बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई