logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबेडकरवादी हो हर इंसान की सोच करुन कौड़ा*


*- डॉ. भीम राव अंबेडकर की उत्तर भारत की सबसे बड़ी बन रही मूर्ति स्थल का किया दौरा, UPSC सेंटर से मुफ्त कोचिंग की सराहना*

*पटियाला, मई 2026 (विक्की हरिंदर पाल):* बीते दिन समाज सेवी और युवा नेता *करुन कौड़ा* ने *डॉ. भीम राव अंबेडकर साहिब की उत्तर भारत की सबसे बड़ी बन रही मूर्ति* वाले स्थल का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और कहा कि यह स्थान आने वाले समय में *समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र* बनेगा।

*UPSC सेंटर से खुशी जताई*

करुन कौड़ा ने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि *इस प्रोजेक्ट के अंदर एक UPSC सेंटर भी बनाया जा रहा है*, जहां बच्चों को *UPSC की मुफ्त कोचिंग* दी जाएगी। उन्होंने कहा कि *पढ़ा-लिखा नौजवान ही देश और समाज को नई दिशा दे सकता है*। इस तरह के प्रयास समाज के हर वर्ग के बच्चों को बड़े अफसर बनने का मौका देंगे।

*66 फुट ऊंची मूर्ति सिर्फ यादगार नहीं*

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर साहिब की बन रही *66 फुट ऊंची मूर्ति सिर्फ एक यादगार नहीं*, बल्कि समाज में *बराबरी, शिक्षा और संतुलन का संदेश* देगी। करुन कौड़ा ने जोर देते हुए कहा कि *अंबेडकरवादी सोच ही समाज में संतुलन और भाईचारे को मजबूत कर सकती है*।
नौजवानों से अपील*
उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे *डॉ. भीम राव अंबेडकर साहिब के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं* और *शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं*।

करुन कौड़ा ने कहा कि आज के समय में *समाज को जोड़ने वाली सोच की सबसे ज्यादा जरूरत* है और *बाबा साहेब के विचार हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा* देते हैं। उन्होंने कहा कि *शिक्षा, समानता और संवैधानिक अधिकारों* के लिए डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी सोच को अपना कर ही *एक मजबूत और संतुलित समाज की स्थापना* की जा सकती है।

इस मौके करुन कौड़ा ने यह भी कहा कि *नौजवानों को नशों और सामाजिक बुराइयों से दूर रह कर शिक्षा और समाज सेवा की ओर आगे बढ़ना चाहिए*। उन्होंने कहा कि अगर हर नौजवान *अंबेडकरवादी सोच* को अपनाए तो *पंजाब और देश का भविष्य और भी मजबूत और चमकदार* बन सकता है।

3
47 views

Comment