ग्राम उरंदाबेड़ा में आयोजित हुआ सुशासन तिहार शिविर
25 हितग्राहियों को पीएम आवास की मिली चाबी
कोण्डागांव (बस्तर ) 22 मई 2026।
राज्य शासन की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरंदाबेड़ा में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
🔹 राजस्व विभाग द्वारा 31 बी-1 खसरा, 02 निवास प्रमाण पत्र एवं 23 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई।
🔹 पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी एवं 28 जॉब कार्ड वितरित किए गए।
🔹 समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 ट्राईसाइकिल, 05 श्रवण यंत्र एवं 01 वॉकर वितरित किया गया।
🔹 कृषि विभाग द्वारा 06 किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया।
🔹 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड एवं 05 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।
🔹 शिक्षा विभाग द्वारा 18 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
🔹 खाद्य विभाग द्वारा 03 राशन कार्ड तथा उद्यान विभाग द्वारा 14 पौधों का वितरण किया गया।
👶🌸 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 09 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की पहल की सराहना की।
#सुशासनतिहार #Kondagaon #बस्तर #जनकल्याण #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #छत्तीसगढ़