logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपोटरा: कुडगांव में पेयजल संकट से ग्रामीणों का प्रदर्शन

सपोटरा (करौली): तहसील सपोटरा के ग्राम कुडगांव स्थित बैरवा मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों ने मोहल्ले में विरोध प्रदर्शन कर जलदाय विभाग और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। बनवारी बैरवा जिला महासचिव युवा कांग्रेस करौली, केदार लाल, खिल्ली, राधे श्याम, गिर्राज, पवन, विकास, बत्तीलाल, हल्की, सुनीता, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

5
1844 views

Comment