अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से,
जनगणना अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ।
*हरदोई*
भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना अभियान-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य का जनपद हरदोई मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के आवास से विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित प्रारूप पर आवास एवं परिवार सम्बन्धी विवरण का संकलन प्रारम्भ किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों तथा नीतियों के क्रियान्वयन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः गोपनीय है अतः जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर, इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के माध्यम से क्षेत्र के सभी भवनों, आवासों एवं परिवारों का विवरण संकलित किया जाएगा, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई रामेन्द्र कुमार सिंह, जिला जनगणना प्रभारी विनय कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन राणा, तकनीकी सहायक सत्यम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रगणक मोनेन्द्र यादव व् प्रगणक कंकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
PK Verma PK Verma प्रेमावती अध्यक्ष जिला पंचायत
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी हरदोई*