logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर


मेरठ। राजेश अवस्थी जी का अकस्मात निधन पत्रकारिता जगत के लिए गहरा आघात एवं अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

राजेश अवस्थी जी ने दैनिक जागरण, आइमा मीडिया, अमर उजाला सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वे अपनी प्रभावशाली लेखनी, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए विशेष पहचान रखते थे।

वर्तमान में वे ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा पत्रकार हितों के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

मूल रूप से लखनऊ निवासी राजेश अवस्थी जी वर्तमान में मेरठ के माधवपुरम क्षेत्र में निवास कर रहे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

दिवंगत पत्रकार राजेश अवस्थी जी के निवास पर पहुंचकर आइमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री हेमंत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन भल्ला, संगठन मंत्री चरण सिंह स्वामी एवं वरिष्ठ पत्रकार त्रिनाथ मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। सभी ने राजेश अवस्थी जी के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

25
1046 views

Comment