युवा NEET पेपर लीक से परेशान होकर सड़कों पर न्याय मांग रहे थे, उस वक्त प्रधानमंत्री इटली में रील बनाने में व्यस्त। राहुल गांधी
22 मई 2026 | नाशिक
राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब देश के युवा NEET पेपर लीक से परेशान होकर सड़कों पर न्याय मांग रहे थे, उस वक्त प्रधानमंत्री इटली में रील बनाने में व्यस्त थे।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ और कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर न जिम्मेदारी ली और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों पर सरकार गंभीर नहीं दिखी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि NEET विवाद के बाद भी तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया गया और सरकार की तरफ से छात्रों के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई।
इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा सुरक्षा और केंद्र सरकार की जवाबदेही को लेकर बहस तेज हो गई है।