logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज में सामंजस्य की मिसाल: पुलिस, पत्रकार व नगर पंचायत की संयुक्त बैठक संपन्न

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज महराजगंज।

# *विकास और शांति के लिए बेहतर तालमेल जरूरी: चेयरमैन राकेश जायसवाल*#

#पुलिस, पत्रकार और नगर पंचायत कर्मियों की संयुक्त बैठक में सामंजस्य पर जोर#

बृजमनगंज, महाराजगंज


आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज सभागार में शुक्रवार को चेयरमैन राकेश जायसवाल की अध्यक्षता में पुलिस, पत्रकार, सभासदों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना, नगर क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था बनाए रखना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर साझा संवाद स्थापित करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास और शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस, पत्रकार और नगर पंचायत कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकते हैं।

इस दौरान एसआई गजेंद्र सिंह ने यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए सड़क पर नियमों के पालन की अपील की। उन्होंने हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान चेयरमैन राकेश जायसवाल ने नगर पंचायत कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों का आपस में परिचय भी कराया, जिससे भविष्य में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत कर्मचारी, सभासद, पत्रकार एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

93
2653 views

Comment