logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी की अध्यक्षता में सुपरवाईजरों की प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

फोटोयुक्त मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार करने का दिया प्रशिक्षण

पंचकूला, 22 मई- निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पंचकूला विधानसभा एवं एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया ने आज लघु सचिवालय के सभागार में पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी सुपरवाईजरों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

श्री कटारिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जाना है। उन्होंने सम्बंधित सुपरवाईजरों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों व विशेष ध्यान रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि फोटोयुक्त मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार किया जा सके। उन्होनंे सभी सुपरवाईजरों को गंभीरता व जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि एसआईआर का उद्देश्य इलैक्ट्रोल से मृत व्यक्तियों के नाम को हटाना, दोहरी प्रविष्टियां हटाना, स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करना, नए पात्र मतदाताओं को शामिल करना है। इसके अलावा चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष करवाने के लिए एसआईआर जरूरी है।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के समय बीएलए मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की स्टीक जानकारी देना, जनचेतना के लिए प्रचार प्रसार करना, दस्तावेजों में से संभावित दस्तावेजों की उपलब्धता का प्रचार प्रसार करने जैसे कार्य करेंगे।

उन्होंने 02-पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बी एल ओ
द्वारा किए जाने वाले हाऊस टू हाऊस कार्यों के दौरान सम्बंधित बी एल ओ का पूरा सहयोग करने का कष्ट करें ताकि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

इस अवसर पर चुनाव कानूनगो कुलदीप सिंह, प्रवीन कुमार व नियुक्त सभी सुपरवाईजर उपस्थित रहे।

5
47 views

Comment