logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाडरवारा में सट्टा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

नरसिंहपुर : पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। थाना गाडरवारा पुलिस तथा एसडीओपी श्री ललित डागुर के नेतृत्व में 6 सट्टा कारोबारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में चंदू छीपा, फूलचंद श्रीवास, नदीम खान, अशोक कुमार, रवि शर्मा और विक्की गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस ने सट्टा पट्टी तथा 20940 रुपए नगद जप्त किए हैं। इनके खिलाफ धारा 4ए पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना गाडरवारा के उनि. गजराज सिंह, प्रधान आरक्षक ठाकुरेन्द्र पवार, आरक्षक अभिषेक पटेल, हेमंत मेहरा, प्रधान आरक्षक विक्रम और सैनिक मेहरवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

0
0 views

Comment