logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली सरकार की शव यात्रा, मटिंडू चौक पर किया पुतला दहन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली सरकार की शव यात्रा, मटिंडू चौक पर किया पुतला दहन

खरखौदा, 22 मई।
लगातार सात दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को खरखौदा में हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार की शव यात्रा निकाली। यह यात्रा ब्लॉक कार्यालय खरखौदा से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मटिंडू चौक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला संयोजक राजेश टाॅकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर खरखौदा संघर्ष समिति के सदस्य विकेश रोहना, प्रवेश उर्फ लालू एवं उनके साथियों ने भी पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रतीक पाराशर भी धरना स्थल पर पहुंचे और शव यात्रा में शामिल हुए।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी ब्लॉक खरखौदा में ब्लॉक अध्यक्ष रोहतास चंडालिया की अध्यक्षता में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रधान आशा वर्कर रेखा, आशा वर्कर सोनिया, भोला थाना कला, प्रमोद रामपुर, सुरेन्द्र मोजमनगर, विनोद रोहना, जोगिंदर बिधलान, मुकेश गढ़ी सिसाना, कमलेश सिसाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

0
25 views

Comment