logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरोना वैक्सीन पर विपक्ष झूठ फैलाना बंद करे

एक और जहा कोरोना महामारी से पूरा विश्व बेहाल है वहा भारत पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। भारत में सभी स्तर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसी विकट परिस्थिति के बावजूद भी भारत ने कोरोना से बचाव के लिए एक नहीं दो दो वैक्सीन बनायीं है। जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। 

यह दोनों वैक्सीन कोविशील्ड  और कोवेक्सीन दोनों ही कोरोना के तकरीबन 607 वैरिएंट के सामने असरदार है। यह बात खुद अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति के स्वास्थ्य सलाहकार ने कही है। 

पर फिर भी भारत का विपक्ष इस बात को मानने को तैयार नहीं और हर बार की तरह अपनी ओछी राजनीति कर रहा है। जहा एक और भारत की यह दोनों वैक्सीन पूरे विश्व के लिए वरदान साबित हो रही वही भारत में कुछ राजनीतिक पार्टियों को इसमें अपना अस्तित्व खोने का डर है। डर होगा भी क्यूंकि जब इनकी सरकारे केंद्र में थी तब ऐसी कोई स्वास्थ्य उपलब्धि इन्होने हासिल नहीं की। उनके सामने ऐसी चुनौती भी नहीं आयी थी। 

पर फिर भी आये दिन यह कहना की वैक्सीन बछड़े के सीरम से बनाया  गया है, या उसको लेने से आप भविष्य में माता पिता नहीं बन सकते और न जाने कितने तरह के भ्रामक दुष्प्रचार किये गए है विपक्ष की तरफ से। 

आज भारत में तकरीबन 35 करोड़ लोगो को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। दिसंबर तक देश के सभी लोगो को (18 साल से ऊपर की हरेक व्यक्ति को) वैक्सीन की कमसे कम पहली खुराक देने लक्ष्य है और केंद्र सरकार इसपे काम कर रही है। पर फिर भी विपक्ष साथ देने की जगह अपनी राजनीती को बचाने में व्यस्त है। 

वही कई राज्यों ने यह भी बात कही है की केंद्र उनको वैक्सीन की पूरी मात्रा नहीं दे रही। इन्ही राज्यों ने प्राप्त वैक्सीन में से ज्यादा बर्बाद किया है। 

अंत में आज विपक्ष हर उस मुद्दे पर विरोध कर रहा है जो देश हित में है।  

140
14893 views

Comment