logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एयरवाक्ट्रा उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर समस्याओं के समाधान हेतु कैंप आयोजित

बिधूना, 19 मई 2026। विद्युत वितरण उपखण्ड बिधूना के अंतर्गत अवर अभियंता द्वारा एयरवाक्ट्रा उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट मीटर संचालन में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। कैंप में मीटर रीडिंग, बिलिंग, नेटवर्क समस्या एवं रिचार्ज संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा विभागीय कर्मचारियों द्वारा त्वरित समाधान प्रदान किया गया। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि स्मार्ट मीटर संबंधी किसी भी समस्या के लिए विभागीय कैंप एवं हेल्पलाइन का लाभ उठाएं।

3
0 views

Comment