हापुड़ : युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक सवारों ने पीटा और लूट की
हापुड़ : थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में एक युवक ओमपाल सिंह (पुत्र स्वर्गीय मेवराज सिंह) के साथ गंभीर मारपीट और लूट की घटना हुई। अज्ञात बाइक सवारों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने का प्रयास किया और फिर बेरहमी से पीटा। घटना के दौरान उसके पास से ₹10,000 नगद भी लूट लिए गए।
पीड़ित के चाचा प्रमोद कुमार (पुत्र श्री अंतर सिंह) ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घायल युवक को गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।