logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हापुड़: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर मारा-पीटा, ₹10,000 लूटे गए

हापुड़: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में एक युवक ओमपाल सिंह (पुत्र स्वर्गीय मेवराज सिंह) के साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने ओमपाल सिंह को बेहोश करने की कोशिश की और गंभीर रूप से घायल कर रास्ते में छोड़ दिया।

पीड़ित के चाचा प्रमोद कुमार (पुत्र श्री अंतर सिंह) ने थाना कोतवाली नगर प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना 22 मई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे हुई जब दो अज्ञात बाइक सवारों ने ओमपाल सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाया और ₹10,000 नकद लूट लिए। घायल युवक को गढ़ रोड स्थित देवनन्दनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3
63 views

Comment