logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गया: पशु अस्पताल चाकंद में पशु-पक्षियों के लिए अस्थाई जलकुंड का निर्माण!

गया: शहर के बागेश्वरी रोड स्थित डॉ. बी.आर.अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के सदस्यों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए पशु अस्पताल चाकंद के परिसर में पशुओं और पक्षियों के लिए एक अस्थाई जलकुंड का निर्माण कराया है। संस्थान के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि इससे पहले रामशिला पहाड़ पर भी जलकुंड का निर्माण किया गया था। इस जलकुंड में रोजाना पानी भरा जाएगा जिससे आवारा पशु, पक्षी और वन्यजीवों को गर्मी में राहत मिलेगी।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी के कारण पशुओं और पक्षियों में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे उनकी मृत्यु तक हो सकती है। इस प्रकार के कार्यों को उन्होंने सराहनीय बताया। इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार, रंजन कुमार, विश्वजीत कुमार, उमेश कुमार वर्मा, रामउदय यादव और दीपू कुमार मौजूद थे।

534 views

Comment
  • Ranjan Kumar

    सुंदर न्यूज