फरेंदा में जनगणना जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ, एसडीएम ने किया उद्घाटन
*AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज| 21 मई 2026*
*पेज: स्थानीय समाचार*
*फरेंदा में जनगणना जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ, एसडीएम ने किया उद्घाटन*
*नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल समेत सभी कर्मचारी रहे मौजूद*
*फरेंदा, महाराजगंज*
आगामी जनगणना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को तहसील फरेंदा में जनगणना जागरूकता एवं कार्यशाला कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने किया।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि जनगणना देश के विकास की नींव है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में बताएं और किसी भी तरह की अफवाह से बचें।
*ये रहे मौजूद:*
इस दौरान फरेंदा के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, तहसील के सभी कर्मचारी, संग्रह अनुसेवक कन्हैयालाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला में जनगणना के प्रपत्र भरने और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
एसडीएम ने कहा कि जनगणना का काम पूरी पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ किया जाएगा। जनता से अपील है कि गणना कर्मी के आने पर सही-सही जानकारी दें।