logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्धार्थनगर करौंदा मसिना में सरकारी बस सड़क से 10 फीट नीचे उतरी

सिद्धार्थनगर: जोगिया थाना क्षेत्र के करौंदा मसीना के पास SSB कैंप के निकट एक सरकारी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे उतर गई। यह दुर्घटना अज्ञात कारणों से बस के संतुलन बिगड़ने के कारण हुई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। SSB और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बस को पुनः सड़क पर लाने का प्रयास जारी है।

120
6735 views

Comment