logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों की चारमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए श्री राम पब्लिक स्कूल में समर कैंप का विधिवत्त शुभारंभ



बच्चों की चारमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए श्री राम पब्लिक स्कूल में समर कैंप का विधिवत्त शुभारंभ
----------------------------------------------
मेरठ - श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राम पब्लिक स्कूल में आज समर कैंप का विधिवत शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि आशीष धस्माना व श्रीमती रंजन धस्माना ने बच्चों को उनकी प्रतिभा देखकर आशीर्वाद प्रदान किया तथा स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप के लिए शुभारंभ होने पर शुभकामनाएं दी ।
समर कैंप की कॉर्डिनेटर कविता जिंदल व रिजवाना खान ने प्रधानाचार्य श्रीमती चंद्र रेखा सहगल की देखरेख में डांस, पेंटिंग , टाइ एंड डाई, कंप्यूटर बेसिक ,मेहंदी ,फ्लावर मेकिंग,पर्सनालिटी डवलपमेंट, टेबल मैनर रेन डांस के लिए बच्चों का आह्वान किया और उन्होंने कहा कि किसी भी स्कूल का बच्चा इसमें भाग ले सकता है उन्होंने बताया की यह समर कैंप 22 मई से 9 जून 2026 तक चलेगा ।
स्कूल के चेयरमैन सुरेश छाबड़ा ने सभी आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया तथा सचिव अशोक राजपाल जी, कार्यवाहक सचिव सुबोध भार्गव जी, कोषाध्यक्ष सुनील सहगल जी, तथा उप मंत्री मुकेश कुमार जी, उमा भार्गव, अशोक उप्पल आदि का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रचार सचिव नवीना छाबड़ा, कविता जिंदल का सहयोग रहा

0
6 views

Comment