थाना अलीगंज पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को 755 रुपए व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार...
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को 755 रुपए व सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने निवासी मौ0 लुहारी दरबाजा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 755 रुपए व सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मुअसं0– 105/2026 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1. लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने निवासी मौ0 लुहाली दरबाजा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा
बरामदगी-
1. 755 रूपये व सट्टा पर्ची
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1. उ0नि0 श्री मनीष कुमार
2. का0 रोहताश कुमार
3. का0 मोहित तालान