सुल्तानपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल बनी रक्तदान की घटना
सुल्तानपुर : जनपद के 189 सदर, जयसिंहपुर के भवानीपुर की निवासी श्रेयांशी पाठक को दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी, जो कहीं उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इस स्थिति में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से तत्काल अपील की।
अपील के बाद दो यूनिट ब्लड का इंतजाम हो गया और इसी बीच घसीगंज, सुल्तानपुर के निवासी आफताब आलम ने खुद आगे आकर श्रेयांशी को रक्तदान कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक मिसाल पेश की। यह घटना स्थानीय समुदाय में एकता और सहयोग की भावना को दर्शाती है।